Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया फायर स्टेशन अल्मोड़ा का निरीक्षण

1001600623


अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुँवर द्वारा फायर स्टेशन अल्मोड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम अग्निशमन अधिकारी महेश चन्द्र की उपस्थिति में फायर स्टेशन परिसर कर्मचारी बैरक, वाचरूम, स्टोर, भोजनालय एवं कार्यालय के सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कर्मचारियों को फायर स्टेशन में बेहतर साफ-सफाई रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अपडेट रखते हुए सही प्रकार से रखरखाव करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत सीएफओ द्वारा फायर स्टेशन में उपलब्ध आपदा उपकरणों की कार्यशीलता को चेक किया गया व स्टाफ से आपदा उपकरणों को स्टार्ट कराया साथ ही एफएसओ को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारियों को उपलब्ध उपकरणों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए इस हेतु समय समय पर कर्मचारियों से अभ्यास कराया जाय। इस दौरान फायर स्टेशन में उपलब्ध सभी वाहनों को भी चेक किया गया। निरीक्षण के उपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर कर्मचारियों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर निराकरण किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा सभी कर्मचारियों को अनुशासन में रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा सतर्क रहने तथा सभी उपकरणों व वाहनों को कार्यशील दशा में रखने एवं किसी भी आकस्मिक घटनाओं पर अतिशीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को घटनाओं में सुरक्षा के दृष्टिगत पीपीई किट का धारण करने तथा एमडीटी पर प्राप्त सूचनाओं में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।