Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में रोहित असवाल ने जीता कांस्य पदक

Spread the love


अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र रोहित असवाल ने अपने भार वर्ग कराटे प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता 22-23 दिसंबर को आयोजित की गई थी। रोहित असवाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा एवं ताइक्वांडो कोच मनोज पांडे ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने बताया कि विगत तीन वर्षों से ताइक्वांडो कोच मनोज पांडे के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थी जनपद स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।