Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शनि मंदिर का दानपात्र तोड़ चोरी का प्रयास

Spread the love



अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड में लॉ फेकल्टी के निकट शनि मंदिर का एक युवक ने दान पात्र तोड़ने का असफल प्रयास किया। जैसे ही रात खटपट की आवाज सुनी, तो करीब ही अपने आवास पर रह रहे भुवन भास्कर सिंह राठौर ने युवक को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया। यह दूसरा मौका है जब इस मंदिर के दान पात्र को तोड़ने का प्रयास हुआ। शनिवार रात करीब 2 बजे एक अज्ञात युवक शनि मंदिर पहुंचा, जहां पर उसने मंदिर के दान पात्र को तोड़ने की कोशिश की। इतने में आवाज सुनकर करीब से ही पूर्व ग्राम प्रधान भुवन भास्कर राठौर उठकर बाहर निकले और उन्होंने युवक को दानपात्र तोड़ने का प्रयास करते पाया। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने उस युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो भाग निकलने में सफल हो गया। राठौर ने बताया कि यह दूसरी बार है, जब मंदिर का दानपात्र तोड़ने की कोशिश हुई है। एक बार पहले भी ऐसा हो चुका है, हालांकि चोर चोरी करने में असफल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, अन्यथा अभी यह यह छोटी घटना भविष्य में बड़ा रूप ले सकती है।