Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगरखान में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love



अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर विकासखंड भैसियाछाना के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगरखान में अपनों की उड़ान फाउंडेशन के प्रयासों से बाबा हैड़ाखान ट्रस्ट चिलियानौला द्वारा नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें आस पास के गांवों के दर्जनों लोगों द्वारा आंखों की जांच कराई गई तथा 6 लोगों को आपरेशन हेतु ट्रस्ट के चिलियानौला स्थिति चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। हैड़ाखान ट्रस्ट की ओर से अनुभव गुप्ता, आनंद सिंह संभल, लक्ष्मण सिंह विष्ट, नवीन कुवार्बी पहुंचे थे। नेत्र जांच कैंप में राज्य आंदोलनकारियों ने भी सहयोग किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगरखान के चिकित्साधिकारी तथा स्टाफ ने भी कैम्प में सहयोग किया। अपनों की उड़ान फाउंडेशन के हरीश डालाकोटी ने सबका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *