अल्मोड़ा। धौलछीना पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा शुक्रवार को टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया। सघन चेंकिग के दौरान पल्यू बैण्ड के पास अभियुक्त गोपाल सिंह के कब्जे से दो पेटी (96 पव्वे) गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी, कुन्दन लाल तथा कांस्टेबल धनी राम शामिल रहे।
धौलछीना पुलिस ने: अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार


