Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप, लगभग 30 लाख से अधिक की स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। अल्मोड़ा पुलिस ने 30 लाख से अधिक की स्मैक पकड़ी है।

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालने के साथ ही नशे के विरुद्ध कार्य को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए जनपद के थाना प्रभारियों व एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध जीरो टोलेरेन्स रखते हुए कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये थे।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम का परिणाम है कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए, नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

पूर्व में पकड़े गये अभियुक्त व नशे की गिरफ्त में फँसे युवाओं की करायी जा रही काउंसलिंग में प्रकाश में आये तथ्यों से यह ज्ञात हुआ कि नशे का कारोबार फैलाने के लिए तराई क्षेत्रों से तस्कर बड़ी मात्रा में स्मैक लाकर पहाड़ों में लोगों को बेच रहे हैं, साथ ही यह भी तथ्य सामने आये थे कि तस्कर अक्सर रात्रि के समय बाईक या अन्य वाहनों के जरिये आते है ताकि चेकिंग आदि से बच सके, जिसके चलते एसएसपी महोदय द्वारा एएनटीएफ एसओजी की टीम को रात्रि में अधिक सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में एएनटीएफ एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया से क्वाब की और धर्मकाटे के पास मोड पर एक बाईक सवार को रोका गया, जिसकी सदिग्ध प्रतिक्रिया के चलते सख्ती से पूछताछ की गयी तो पकड़े गये व्यक्ति ने स्वयं के पास स्मैक होने की बात पुलिस को बतायी, जिसकी सूचना पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारीगणों को दी गयी, जिसके चलते क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा स्वयं मौके पर पहुँचे व अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 320 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। भारी मात्रा में बरामद हुई स्मैक के बारे में अभियुक्त से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह स्मैक बेरा फरीदपुर से एक व्यक्ति से लेकर आ रहा है। अभियुक्त का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक के नशे को बढ़ावा देकर माग उत्सर्जित करते हुए युवाओं को नशे के जाल में फर्साकर अवैध नशे के कारोबार को अधिक से अधिक फैलाकर लाभ कमाना था।

अभियुक्त द्वारा स्मैक जहां से लायी जा रही थी उसके स्रोत के साथ-साथ अल्मोड़ा व पहाड़ के अन्य जनपदो के सम्पर्क सूत्रों की जानकारी भी की जा रही है, संलिप्तता पाये जाने पर अन्य दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बजाज प्लेटिना संख्या UP27 BE-3259 को भी पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है, साथ ही अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी अन्य सम्पत्ति व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अब तक स्मैक की सबसे बड़ी खेप की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त
मोईन खान(27 वर्ष) पुत्र नौशेर निवासी आमडार, थाना पुवाया, जिला शाहजहाँपुर (यूपी) का रहने वाला है।

पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद, उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, प्रभारी चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोडा, राकेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *