Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शराब के नशे में बस चलाकर 12 लोगों की जान जोखिम में डालने वाले बस चालक को अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love


आज दिनांक 05/03/2024 को सीओ यातायात  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता द्वारा मय हमराही कानि0 ललित सिंह के लोधिया बैरियर पर चेंकिग की जा रही थी, इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही बस संख्या UK01PA0086 को रोककर एल्कोमीटर से चैक किया गया तो चालक सन्तोष कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी अक्सोडा हरीनगर मुक्तेश्वर शराब के नशे मे बिना डीएल,बिना कागजात के वाहन चलाते हुए पाया गया,शराब के नशे में वाहन चलाकर चालक बस में सवार 12 लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। मेडिकल परीक्षण कराकर वाहन चालक को शराब के नशे मे वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को मौके पर सीज किया गया ।
यातायात निरीक्षक द्वारा बताया गया कि बस चालक के बारे में लोगों से भी शिकायत प्राप्त हुई थी,चेंकिग के दौरान पकड़ में आया। बस में सवार अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाली कुल 12 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन मे बिठाकर गंतव्य को भेजा गया।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेंकिग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *