Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

देवदार वृक्षों के चिन्हीकरण पर एनयूजे अल्मोड़ा ने जताई चिंता

1001600623


अल्मोड़ा। एनयूजे अल्मोड़ा जनपद इकाई की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की अनुशासन समिति की अध्यक्ष कंचना तिवारी द्वारा की गई। बैठक में सदस्यों ने पहचान पत्र की वैधता 31 मार्च माह तक करने के सम्बन्ध में चर्चा की। सदस्यों ने संगठन में सदस्यों की संख्या बढ़ाने एवं नए सदस्य जोड़ने पर चर्चा की। बैठक में कहा गया कि संगठन के पहचान पत्र के दुरुपयोग करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी एवं स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जागेश्वर में सड़क निर्माण के लिए देवदार काटने हेतु वृक्ष चिन्हीकरण पर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया साथ ही कसारदेवी क्षेत्र में भी देवदार वृक्ष चिन्हीकरण की कार्यवाही को गलत बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी गेस्ट हाउस एवं अन्य विश्राम गृहों में पत्रकारों को निशुल्क ठहरने की व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर चिंता व्यक्त की गई एवं निर्णय लिया कि जल्द ही पुलिस प्रशासन से सत्यापन की कार्यवाही बढ़ाने को बात की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, अनुशासन समिति अध्यक्ष कंचना तिवारी, महासचिव देवेन्द्र बिष्ट, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल गुरुरानी, कोषाध्यक्ष मोहित अधिकारी, मनोज सिंह पवार, हरीश त्रिपाठी, विनोद जोशी आदि उपस्थित रहे।