Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

धौलछीना से गुमशुदा व्यक्ति हल्द्वानी से सकुशल बरामद

Spread the love


अल्मोड़ा। धौलछीना पुलिस ने एक गुमशुदा व्यक्ति को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बीती 05 मार्च को भंडारी गांव थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र के 29 फरवरी को धौलछीना बाजार में किसी कार्य से आने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में थाना धौलछीना में गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति की खोजबीन शुरु की गई। धौलछीना पुलिस टीम के प्रयासों से गुमशुदा व्यक्ति को शनिवार 30 मार्च को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा धौलछीना पुलिस टीम की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल मुन्नी देवी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *