Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रवेश जारी

Spread the love



अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सत्र 2024-25 के लिए नव प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राएं काफी उत्साहित हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय को केन्द्र सरकार द्वारा पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है एवं विद्यालय का बजट व कार्ययोजना बनाकर राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएमश्री विद्यालय के लिए चयनित होने से विद्यालय में संसाधनों की कमी को पूरा किया जा सकेगा साथ ही स्मार्ट क्लासेज का भी संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अंग्रेजी माध्यम में भी शिक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में लगभग 30 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है और प्रवेश का क्रम जारी है। नव प्रवेशित छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों का डॉ प्रदीप सलाल, सुमन पाठक, भावना वर्मा, योगिता तिवारी, मोनिका जोशी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *