Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

किडनी प्रत्यारोपण को मनोज को मदद की दरकार



अल्मोड़ा। कटारमल हवालबाग निवासी निर्धन मनोज कुमार आर्थिक तंगी के कारण जीवन संघर्ष कर रहा है। 29 वर्षीय मनोज पैर से कमजोर है। वह दिल्ली में काम करता है। बीते कुछ सालों से वह बीमार भी था। दिल्ली राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में जांच से पता चला कि उसकी किडनी काम करना बंद कर चुकी है। चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। इसमें 7 लाख से अधिक का खर्चा है। कटारमल क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी क्षमतानुसार उसके लिए आर्थिक सहयोग जुटा रहे हैं। उसकी पत्नी मनोज को किडनी देने को तैयार है। मनोज के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार का भरण पोषण का वही सहारा है। उसके पिता कुछ वर्ष पहले गुजर चुके हैं। मनोज की पत्नी ने सामाजिक लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। उन्होंने लोगों से मनोज के जीपे नम्बर 9910719926 पर आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है। फिलहाल मनोज का डायलाईसिस चल रहा है और वह जीवन संघर्ष कर रहा है। परिवार में उसकी दो बहनों और एक भाई का जिम्मा भी मनोज के ऊपर है।