Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: जल्द शुरु होगा ब्लड बैंक

Spread the love



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को रक्तकोष संचालन हेतु अनुमति मिल गई है। इससे रक्तकोष शुरु होने में देरी नहीं लगेगी। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ आशीष जैन ने इस सम्बन्ध में पत्रकार वार्ता की। डॉ जैन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को ब्लड बैंक का लाइसेंस मिल गया है। उद्घाटन के बाद रक्त कोष का संचालन शुरू हो जाएगा। ब्लड बैंक में मरीजों को होल ब्लड के साथ अन्य कंपोनेंट्स की भी सुविधा मिलेगी। ब्लड कंपोनेंट्स की सुविधा मिलने से अधिक संख्या में मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। रक्तकोष शुरू होने से मरीजों को हल्द्वानी व अन्य महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। साथ ही अस्पताल से रेफर करने की समस्या भी कम होगी। यहां पत्रकार वार्ता में डॉ दास गुप्ता, डॉ अनिल पांडे, डॉ अमित सिंह, डॉ आयुषी, हेम बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *