Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आईटीआई के पास जंगल में  लगी आग पहुंची स्ट्रांग रूम के पास, मशक्कत कर बुझाई

1001600623


अल्मोड़ा। शुक्रवार को फालसीमा आईटीआई के पास जंगल में आग लग गई। यहाँ लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11:00 बजे अल्मोड़ा फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई कि आईटीआई फलसीमा के पास लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु बने स्ट्रांग रूम के पास जंगल में चारों ओर आग लगी है। फायर सर्विस टीम लीडिंग फायरमैन किशन सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन वाहन के घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पहुंचकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से रुक-रुक कर आग को बुझाने आरंभ किया गया। आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से दूसरी गाड़ी मंगाई गई। दोनों गाड़ियों द्वारा पंपिंग कर होजरील की सहायता से स्ट्रांग रूम के आस पास की आग को बुझाया गया। जंगल की आग तेज हवाओं के साथ स्ट्रांग रूम में स्थापित जनरेटर के पास तक पहुंच चुकी थी। फायर सर्विस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। मौके पर एडीएम एवं प्रशासन की अन्य लोग मौजूद थे। आग को बुझाने में जिला आपदा प्रबंधन एवं वन विभाग की सहायता भी ली गई।