Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

समाजसेवी सेवा सिंह मठारु का निधन

1001600623

देहरादून(आरएनएस)। दून के वरिष्ठ समाजसेवी सेवा सिंह मठारु का आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने रीठामंडी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से ह्दय रोग से पीड़ित चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार लक्खीबाग स्थित शमशान घाट में किया गया। सेवा सिंह मठारु के निधन पर गुरुद्वारा सिंह सभा समेत अनेक सामाजिक संस्थाओं व खेल संगठनों ने शोक जताया है। वह गुरुद्वारा सिंह सभा आढ़त बाजार के पूर्व महासचिव, सिख सेवा जत्था के सचिव, रामगढ़िया सभा के महासचिव, महानगर दशमेश अकादमी समेत सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ सक्रिय रुप से जुड़े हुए थे। गुरुद्वारा सिंह सभा के हेड ग्रंथी शमशेर सिंह ने बताया कि सामाजिक धार्मिक कार्यों में संलग्न रहने के साथ ही वह अनेक खेल संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। वह सर्वे ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त थे। पूर्व में उनका ह्दय रोग सम्बंधी इलाज चल रहा था। बाईपास सर्जरी के बाद उनके स्टंट भी डाले गए थे। गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, विधि सलाहकार दविंदर सिंह, संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी व अनेक खेल संगठनों ने सेवा सिंह मठारु के निधन पर दु:ख जताते हुए कहा कि दून के सामाजिक व खेल जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है। सेवा कार्यों में वह अपने नाम के अनुरुप ही तत्पर रहते थे।