Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पड़ोसी ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  नत्थनपुर में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर जानेलवा हमला कर दिया। प्रकरण को लेकर लक्ष्मी पत्नी नरेश कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी, नत्थनपुर ने रायपुर थाने में तहरीर दी। कहा कि छह अप्रैल को वह और उनके पति घर में थे। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी अभिषेक अचानक आया और नरेश के पेट पर धारदार हथियार से हमला किया। उन्हें पेट में गंभीर चोट लगी है। उनका निजी अस्पताल में आईसीयू में उपचार चल रहा है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।