Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

‘रन फॉर वोट’ के लिए दौड़े पुलिस के अफसर और जवान

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित वॉकथोन ‘रन फॉर वोट’ में पुलिस अफसर और जवानों ने दौड़ लगाई। इस दौरान लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन देहरादून में शनिवार को आयोजित वॉकथोन कार्यक्रम का मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तराखंड बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर नेगी तिराहा, दामिनी चौक, आराघर टी जंक्शन, आराघर द्वारिका स्टोर, सिटी हार्ट हॉस्पिटल, एमकेपी चौक, पीएनबी बैंक, बन्नू स्कूल चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। दौड़ में पुलिस कर्मी परिवार समेत शामिल हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त पुरुषोत्तम ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार करना एक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसलिए हम सभी को खुद भी मतदान करना चाहिए, और लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मताधिकार के लिए शपथ दिलाई। मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित सिंह, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करण सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह आदि मौजूद थे।