Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पौलेंड के युवक ने सनातन धर्म अपनाया

ऋषिकेश(आरएनएस)।  जहां एक ओर देश के नौजवान भारतीय संस्कृति से दूर हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विदेशों के लोग भारतीय सभ्यता को अपना रहे हैं। सोमवार को पौलेंड के युवक ने सनातन धर्म अपनाया। सोमवार को पूर्णानंद घाट पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पोलैंड के पावेल क्वास्निविस्की ने भारतीय रीति रिवाज के साथ हवन पूजन किया। उन्होंने ज्योतिषाचार्य सोनिया राज से दीक्षा ली। इस दौरान सनातन धर्म के अनुसार वैदिक पद्धति से उनका नामकरण संस्कार यज्ञ किया गया। जिसमें पावेल क्वास्निविस्की पीतांबर धोती और जनेऊ पहन पूजन करते दिखे। पावेल क्वास्निविस्की ने बताया कि उन्होंने मां काली की शरण में जाने और उच्च साधना के लिए मंत्र की दीक्षा ली है। सनातन नाम रखने से उन्हें एक अलग शांति और ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। सनातन धर्म अपनाकर वह बेहद खुश हैं और उसे किसी तरह का पछतावा नहीं है। अब वह आगे का जीवन अपने गुरुदेव और सनातन धर्म की सेवा में लगाएंगे। अब वे कालिदास के नाम से पहचाने जाएंगे। मौके पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा, आचार्य अभिनव पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।