Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सहसपुर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी में नाबालिग के परिजन ने आसिफ निवासी शंकरपुर हुकूमतपुर के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि आरोपी उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि पीड़िता की बरामदगी और अपहरणकर्ता की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। मोबाइल नंबरों के आधार पर लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।