Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वाहन में हूटर लगाकर चल रहे चालक पर कार्यवाही

Spread the love



अल्मोड़ा। हूटर का शोर मचाना थार चालक को भारी पड़ गया। जनपद की थाना दन्या पुलिस ने चालक के विरुद्ध कार्यवाही कर मौके पर ही हूटर उतरवाया। रविवार को थानाध्यक्ष दन्या विजय नेगी पुलिस बल के साथ जागेश्वर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने में लगे थे। इस दौरान एक वाहन महिंद्रा थार संख्या यूपी 16 डीएस 5923 को चालक द्वारा हूटर बजाते हुए चलाया जा रहा था, थानाध्यक्ष द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वाहन में लगे अनाधिकृत हूटर को निकलवाया गया और चालक को भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।