Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई चालानी कार्यवाही

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सीओ यातायात विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल ललित बिष्ट के साथ सोमेश्वर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान इंटरसेप्टर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 07 कोर्ट चालान व 23 नगद चालान किए गए व एक स्कूटी सीज की गई। चालानी कार्यवाही के दौरान अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा 14,500 रुपए जुर्माना वसूला गया।