Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कांग्रेस ने किया भाजपा की बुद्धि-शुद्धि को हवन

Spread the love


अल्मोड़ा। दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मन्दिर निर्माण के शिलान्यास को लेकर यूथ कांग्रेस में आक्रोश है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। साथ ही केदारनाथ मंदिर निर्माण का फैसला वापस लेने की मांग की। केदारनाथ मंदिर की दिल्ली में प्रतिमा बनाई जाने को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में हवन किया। कहना था कि भाजपा सरकार लाखों भक्तों की अटूट आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में केदारनाथ बाबा का अपमान किया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण के फैसले को वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, वैभव पांडेय, उपाध्यक्ष विमल कुमार, इसरार अहमद, जया जोशी, लता तिवारी, तारा भंडारी, महेश आर्या, अंकित, रोहित, राकेश, विकास, अमन, अभिनव आदि थे।