Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिला गंगा समिति की बैठक में नदियों के संरक्षण पर हुई चर्चा

Spread the love



अल्मोड़ा। नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत अल्मोड़ा वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समस्त विभागाध्यक्षों के साथ वांछित सूचनाओं के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने जिला परियोजना अधिकारी को वांछित सूचनाओं के संकलन करने के निर्देश दिए। इस बैठक में प्रो जे एस रावत ने बताया कि जिला गंगा प्लान वास्तव में नदियों के संरक्षण एवं उसके प्रदूषण को कम करने के लिए तैयार किया जाना है। गंगा प्लान के अन्तर्गत अल्मोड़ा की नदियों के संरक्षण के साथ ही उनकों प्रदूषण मुक्त किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिला गंगा प्लान को वृहद स्तर पर तैयार किया जाना है. जिसमें पेयजल, सिंचाई, जल संस्थान, नगर पालिका, कृषि एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भरत त्रिपाठी, नगरपालिका परिषद रानीखेत अमित सिंह भाकुनी, नगर पंचायत भिकियासैंण अनिरुद्ध गौण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।