Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसबी के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली

Spread the love


अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा के द्वारा उप महानिरीक्षक डी एन भोम्बे की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली, तिरंगा दौड़ और अल्मोड़ा में शिलाफलकम के पास चलाया सफाई अभियान चलाया। रैली में जवानों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता जयघोष और गीत के साथ बाइक रैली, तिरंगा दौड़ निकाली गई। इसके साथ-साथ अल्मोड़ा में शहीद पार्क लक्ष्मेश्वर, शिलाफलकम के पास सफाई अभियान चलाया गया। यह बाइक रैली, तिरंगा दौड़ क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा से शैलबैंड होते शहीद पार्क लक्ष्मेश्वर, अल्मोड़ा तक निकाली गई। बाइक रैली, तिरंगा दौड़ और सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जन मानस को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूक करना था। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल के रविनन्द झा, सुरेश पाल, फूल सिंह मीणा एवं अधीनस्थ अधिकारी व सभी जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *