Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रक्षाबंधन पर्व पर पुराने दामों पर आँचल दूध के पैकेटों में मिलेगा ज्यादा दूध

Spread the love



अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व पर दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अब हर पैकेट में 50 से 100 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध की मात्रा बढ़ा दी है। उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए इस अतिरिक्त दूध पर दाम भी नहीं बढ़ाये हैं। यानी पुराने दामों पर ही हर पैकेट में अब अधिक दूध मिल रहा है।
दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने बताया कि रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार को ध्यान में रखते हुये दुग्ध संघ द्वारा अपने दूध में अतिरिक्त मात्रा प्रदान की जा रही है। दूध के दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, लेकिन दूध की मात्रा हर पैकेट में 500 मिलीलीटर कर दी है। जो कि पूर्व में 450 या 400 मिलीलीटर थी। खोलिया ने बताया कि दुग्ध संघ सहकारी क्षेत्र की संस्था है। जिस पर सरकार का नियंत्रण होता है। उसका अपना एक मानक होता है। जिसके क्रम में सभी आंचल दुग्ध पैकेट में 500 मिलीलीटर दूध पुराने दरों पर ही दिया जा रहा है। खोलिया ने बताया कि रक्षाबन्धन के त्योहार पर किसी भी क्षेत्र में दूध कम ना पड़े इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गयी है। दुग्ध संघ स्तर पर अतिरिक्त दूध की व्यवस्था कर दी गयी है। मिल्क एटीएम में भी अतिरिक्त दूध रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *