Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

10 लाख से अधिक के गांजे के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

Spread the love



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की भतरौजखान टीम ने 10 लाख 35 हजार के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद पुलिस अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। दरअसल शनिवार को भतरौजखान थाना पुलिस टीम भिकियासैण पुल के पास चेकिंग कर रही थी, इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखी जिसके ड्राइवर ने पुलिस को देखकर गाड़ी भगा दी। करीब साढ़े चार किलोमीटर कार का पीछा कर पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी को दबोच लिया। आरोपी राजीव रावत (38 वर्ष) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी ग्राम रिगोंडा, रामनगर जिला नैनीताल की कार से चार कट्टों में 41.40 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कार टैक्सी में चलाता है, जिसे उसने बैंक किश्तों में लिया था, जिसकी किश्तें नहीं दे पा रहा था। अधिक पैसे कमाने के लिये गांजा तस्करी करने लगा। वह इस गांजे को इकूखेत-सराईखेत से ला रहा था जिसे रामनगर व काशीपुर क्षेत्र में बेचने के लिये ले जा रहा था। यहाँ पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी, कांस्टेबल शमीम अहमद, महेन्द्र सिंह, हरीश पांडे शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *