Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अनियंत्रित होकरसरयू नदी में गिरी स्कूटी,एक युवती लापता, एक झाड़ियों में फंसने से बची

Spread the love


अल्मोड़ा। सोमवार शाम हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ को रही एक स्कूटी सरयू नदी में जा गिरी। जिसमें सवार एक युवती झाड़ियों में फंसने से बच गई तो दूसरी युवती लापता हो गई है। वहीं, अल्मोड़ा और पिथोरागढ़ की पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार को शाम 7 बजे पिथौरागढ़ के बजेठी निवासी दो युवतियां किरन अपनी सहेली संगीता के साथ हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी। युवतियां शाम करीब 7 बजे सरयू पनार पुल के पास पहुंची। तभी पुल क्रॉस करने के बाद मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों स्कूटी समेत सरयू नदी में जा गिरी। इस दौरान स्कूटी में बैठी संगीता छिटककर सड़क से नीचे झाड़ियों में फंस गई। वहीं, किरन सड़क से करीब 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्कूटी हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ी में फंसी संगीता को सकुशल बचा लिया। वहीं, उसकी सहेली किरन का कोई पता नहीं चला तो पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया लेकिन देर रात तक वो नहीं मिली। वहीं, अंधेरा हो जाने पर सर्च अभियान होल्ड कर दिया गया। आज सुबह से फिर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं लग सका है। घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई थी। युवती के परिजन भी रेस्क्यू टीमों के साथ मौके पर मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक टीमों द्वारा युवती की खोज जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *