Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

Spread the love


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। लिटरेचर फेस्टिवल की आयोजक ग्रीन हिल्स संस्था की डॉ वसुधा पंत के आग्रह पर आज जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं होटल एसोसिएशन के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि ऐसे आयोजन से अल्मोड़ा की पहचान के साथ साथ पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलती है। इसलिए आयोजन के लिए आयोजन स्थल मल्ला महल में टॉयलेट, पानी, साफ सफाई, बिजली जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री, ग्रीन हिल्स संस्था की अध्यक्ष वसुधा पंत समेत अन्य अधिकारी एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *