Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हंस फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का हुआ समापन

Spread the love


अल्मोड़ा। हंस फाउंडेशन द्वारा हवालबाग के ग्रामीणों को वीपीकेएएस हवालबाग में मशरूम प्रशिक्षण दिया गया। परियोजना प्रबंधक दलीप कुलेगी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षितों को मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार के साथ जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन की बुनियादी जानकारी के साथ मशरूम उत्पादन के लिए उचित स्थान की माप और अच्छी पैकेजिंग का तकनीकी जानकारी संस्थान के वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ के के मिश्रा दी गयी है जिससे ग्राम स्तर पर ग्रामीण आसानी से मशरूम उत्पादन से अपनी आजीविका को बढ़ा सकेंगे। प्रशिक्षितों को प्रशिक्षण समापन पर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के डॉ रामेश पाल, डॉ वर्मा, विषय विशेषज्ञ योगेंद्र चौहान, ब्लाक समन्वयक मोहित बिष्ट, सूरज, रमेश दानी, उत्तम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *