Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना द्वाराहाट में आयोजित हुई गोष्ठी

Spread the love


अल्मोड़ा। आगामी दीपावली पर्व आदि के दृष्टिगत थाना द्वाराहाट में त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु गोष्ठी हुई। बुधवार को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना प्रांगण में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य, नगर पंचायत के पूर्व सभासद गण एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं सीएलजी मेम्बर, होटल, रेस्टोरेंट स्वामियों तथा पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित समस्त सम्मानित नागरिकों से दीपावली पर्व को पूर्व परम्परा के अनुसार ही शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने की अपील करते हुए अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। बैठक में आतिशबाजी की दुकानों को पूर्व की भांति प्रशासन द्वारा निर्धारित शीतलापुष्कर मैदान में ही लाइसेंस प्राप्त करने के उपरान्त ही लगाने तथा दीपावली पर्व के दौरान बिना लाइसेंस के आतिशबाजी का सामान न बेचने की हिदायत दी गई तथा निर्धारित स्थान शीतलापुष्कर मैदान के अलावा अन्य दूसरी जगह आतिशबाजी की दुकान न लगाने हेतु बताया गया। होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट के मालिकों को रेस्टोरेंट के किचन में सीसीटीवी कैमरा लगाने की हिदायत दी गई। मीटिंग में उपस्थित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से टैक्सी वाहनों में ओवरलोडिंग न करने तथा धनतेरस एवं दीपावली के दिन टैक्सी वाहनों को मार्केट एरिया से बाहर निर्धारित किये स्थान पर ही पार्क करने को बताया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वालों, त्यौहार के दौरान अनावश्यक रुप से शान्ति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *