Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल करेंगे जैंती में चौबीस घन्टे का उपवास

Spread the love


अल्मोड़ा। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में विज्ञान वर्ग की मान्यता को रद्द किये जाने पर भाजपा सरकार के निर्णय के विरोध में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल 25 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से जैंती में भारत माता मन्दिर के प्रांगण में 24 घन्टे का उपवास करेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सरकार द्वारा लगातार इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में लड़ने की क्षमता रहेगी तब तक वे जागेश्वर विधानसभा एवं क्षेत्र के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने समस्त सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय जनता का आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी भूमिका का निर्वहन करें।