Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुलिस सत्यापन अभियान: लापरवाही बरतने वाले मकान मालिक पर हुई कार्यवाही

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद पुलिस के थाना देघाट ने सत्यापन अभियान चलाकर 01 मकान मालिक और 05 बाहरी व्यक्तियों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की। गुरुवार को थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत करीब 35 किराएदार व मजदूरों के सत्यापन किए गए और ग्राम चचरौटी, तुराचौरा, भरसौली में सत्यापन किया गया। इस दौरान 01 मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं किए जाने पर 10 हजार का कोर्ट चालान किया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि अपने किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 05 बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर 1250 रुपया जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *