Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

5 नवंबर को चंपावत से आरंभ होकर 19 नवंबर को अल्मोड़ा पहुंचेगी गोलज्यू संदेश यात्रा

Spread the love


अल्मोड़ा। अपनी धरोहर के संरक्षक शंकर दत्त पाण्डेय ने एक बयान जारी कर बताया कि गोलज्यू संदेश यात्रा आगामी 5 नवंबर को चंपावत से आरंभ होगी और 24 नवंबर को चंपावत में समाप्त होगी। जो 19 नवम्बर को अल्मोड़ा जिले में प्रवेश करेगी। 20 नवंबर को झाकरसेम से जागेश्वर धाम होते हुए यात्रा चितई गोलू मंदिर पहुंचेगी। अल्मोड़ा पहुंचेगी जहाँ नगर भ्रमण करेगी और गैराड़ गोलू को प्रस्थान करेगी जहाँ रात्रि विश्राम होगा। संस्था के प्रदेश संयोजक विजय भट्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस यात्रा में स्वतः स्फूर्ति भावना से बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे पारम्परिक परिधानों को पहन कर इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों। यात्रा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी सुरेश काण्डपाल, मनमोहन चौधरी, राधा तिवारी, विनोद तिवारी, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, वसुधा पंत सहित अन्य इस यात्रा से जुड़े लोगों से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *