Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राजधानी देहरादून में फिर बड़ा हादसा, चेकिंग के दौरान टकराए वाहनों से एक की मौत 3 घायल

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार हो रहे हादसों में राजधानी देहरादून में  एक नया हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली हाइवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सेल्स टैक्स की टीम ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका, अचानक रुकने का इशारा मिलने पर वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर यूटिलिटी रोक दी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कई वाहन धड़ाधड़ एक-दूसरे से टकराते चले गए और आखिर में सबसे पीछे आ रहा एक कंटेनर सभी वाहनों को रौंदता हुआ पलट गया। इस भीषण हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना क्लेमनटाउन प्रभारी पंकज धारीवाल ने बताया है कि हादसे में यूटिलिटी में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव निवासी दमकड़ी सहारनपुर के रूप में हुई। सुखदेव का बेटा सुधांशु गंभीर रूप से घायल है। इस दौरान सेल्स टैक्स के कर्मचारी सुमन दास और नवीन महर भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *