Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि संस्कृत भारतवर्ष की संस्कृति और सभ्यता का आधार है। वैदिक काल से ही संस्कृत समूचे विश्व का ज्ञान अपने में समाहित किए हुए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही अपनी संस्कृति से भी जुड़ते हैं। इसलिए भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को और भी भव्य रूप दिया जाएगा। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना, समूह गान में श्रीराम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत, समूह नृत्य में राबाइका अल्मोड़ा प्रथम स्थान पर रहे। वहीं प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में विवेकानंद विद्या मंदिर द्वाराहाट, समूह गान में अटल उत्कृष्ट राबाइका चौखुटिया, आशुभाषण में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा के सोनू शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संचालन जनपद संयोजक हेम चन्द्र जोशी एवं तारा दत्त भट्ट ने किया। इस मौके पर सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा प्रेम प्रकाश, प्रधानाचार्या एस तिमोथी, सह संयोजक दीपा गुप्ता, भुवन चंद्र जोशी, डॉ संकर्षण त्रिपाठी, डॉ बाला दत्त शर्मा, तारा दत्त भट्ट, सुशील तिवारी, प्रकाश उप्रेती, डॉ कैलाश नयाल, ललित मोहन तिवारी, राजू महरा, मनीषा भट्ट, विवेक स्वरूप, जनार्जन तिवारी, मनीष जोशी, नितेश काण्डपाल, संतोष काण्डपाल, चन्द्रकला भट्ट, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *