Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

प्लस अप्रोच फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में देवाशीष, बालिका में निधि रही अव्वल

Spread the love


अल्मोड़ा। प्लस अप्रोच फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार व रविवार को शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता पांच वर्गों में हुई। फाउंडेशन के प्रतिनिधि मनोज सनवाल के संयोजन में हुईं इन प्रतियोगिताओं में शारदा पब्लिक स्कूल, कूर्मांचल स्कूल, होली एंजेल स्कूल, स्प्रिंग डेल, शेरवुड स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के तहत बालकों की ओपन प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के देवाशीष साह, बालिका ओपन में शारदा की निधि अव्वल रही। अंडर-13 बालकों की प्रतियोगिता में शिवांग तिवारी, अंडर-13 बालिकाओं की प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल की प्रतिष्ठा उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 बालक वर्ग में शारदा की अंशुमन मनकोटी,, बालिका वर्ग में शारदा की यशस्वी रावत प्रथम स्थान पर रही। अंडर-9 बालक वर्ग में शारदा के सक्षम फिरमाल, अंडर-9 बालिका वर्ग में शारदा की अद्विका शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक मनोज सनवाल और निर्देशन संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पंत व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर डॉ. जेसी दुर्गापाल, आशा कर्नाटक, गिरीश मल्होत्रा, मंजू रावत, डॉ. लक्ष्मण, मनोज भंडारी, संतोष, कमलेश, योगेश, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *