Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पार्षदों के शिष्टमंडल ने की अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेवा विस्तार की मांग

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेवा के विस्तार की मांग को लेकर पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मेडिकल कॉलेज में हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित डायलिसिस यूनिट में केवल 6 मशीनें हैं, जिससे 50 से अधिक किडनी मरीजों को समय पर डायलिसिस सेवा नहीं मिल पा रही है। पार्षदों ने मांग की कि एनएचएम के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में कम से कम 20 डायलिसिस यूनिट बढ़ाई जाए ताकि मरीजों को हल्द्वानी या अन्य जगहों पर न जाना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को डायलिसिस यूनिट बढ़ाने के निर्देश दिए थे। प्राचार्य ने इस संबंध में एनएचएम से स्वीकृति के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भी लिखा है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही डायलिसिस यूनिट नहीं बढ़ाई गई, तो जनहित में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और मुख्य चिकित्साधिकारी की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद वैभव पांडेय, दीपक कुमार, विकास कुमार, चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, गुंजन चम्याल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *