Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 4 और 5 नवंबर को होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Spread the love


अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 4 और 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिला खेल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता के तहत 100, 200, 400, 600, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ रिले रेस आयोजित की जाएगी। इसमें अल्मोड़ा जनपद का कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों को आधार कार्ड, उत्तराखंड के मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति और एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा आयोजन से संबंधित अन्य आवश्यक खर्च भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक खेल समन्वयकों और प्रधानाचार्यों से अपने-अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से संबंधित जानकारी एथलेटिक्स प्रशिक्षक मोहन के मोबाइल नंबर 8979608684, ताइक्वांडो प्रशिक्षक के मोबाइल नंबर 8881019966 और वॉलीबॉल प्रशिक्षक महेश के मोबाइल नंबर 9761374907 पर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *