Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौखुटिया पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों से कराया अवगत

Spread the love

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौखुटिया पुलिस ने एक वृहद जनजागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए थे।

आज, 08 मार्च 2025 को, अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री सतीश चन्द्र कापड़ी द्वारा गनाई ग्वेलदेवता प्रांगण चौखुटिया में महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सजग रहने की सलाह दी और बताया कि उन्हें अपने बच्चों के क्रियाकलापों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि बच्चे गलत संगत या नशे का शिकार न हों।

इसके अलावा, कार्यक्रम में यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला और बाल अपराध, मानव तस्करी, और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया।