Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भतरौजखान से गुमशुदा महिला को  रामनगर से किया बरामद

Spread the love


अल्मोड़ा। भतरौजखान क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बीती 15 मार्च को अपनी भाभी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति के अनुसार, 14 मार्च को उनकी भाभी बिना बताए घर से चली गई थीं और वापस नहीं लौटीं। इस संबंध में थाना भतरौजखान में गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला की तलाश शुरू की। सुरागरसी और पतारसी के बाद टीम ने गुमशुदा महिला को रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया। 16 मार्च रविवार को महिला को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और कार्यवाही की सराहना की। यहाँ भतरौजखान पुलिस की टीम में चौकी भौनखाल प्रभारी मोहन चन्द्रा, कांस्टेबल हरेंद्र तोमर, हरजिंदर सिंह और महिला कांस्टेबल मंजू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *