Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डीआईटी में समाज विज्ञान व प्रबंधन पर हुआ मंथन

देहरादून(आरएनएस)। स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट डीआईटी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मानविकी, सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का समापन हुआ। इस दौरान दुनिया भर के विद्वानों और शोधकर्ताओं ने मानविकी और सामाजिक विज्ञान में उभरते रुझानों और समकालीन दृष्टिकोणों के बारे में चर्चा की। सम्मेलन के पहले दिन का उद्घाटन विवि के प्रधान सलाहकार एन. रविशंकर, कुलपति प्रो. जी रघुराम,रजिस्ट्रार डॉ. सैमुअल अर्नेस्ट,डीन लिबरल आर्ट्स प्रो. हेमराज वर्मा, एचओडी प्रोफेसर विजय नेगी,डॉ. दीपेश ठाकुर और राम के गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर किया। दूसरे दिन डॉ. प्रियंका त्रिपाठी (आईआईटी पटना), डॉ. संजीव चोपड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) और डॉ. किरण डंगवाल (लखनऊ विश्वविद्यालय) ने पैनल चर्चा की।