Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सैन्यधाम निर्माण में लगेगा अभी कुछ और वक्त

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  सैन्यधाम के निर्माण का पूरा होने में अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, अभी काम बचा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को अंतिम चरण के निर्माण कार्यों को दिन रात कर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। राज्य में एक पवित्र धाम की रूप में गुनियाल गांव में विकसित किए जा रहे सैन्य धाम का शिलान्यास 23 जनवरी 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था। तब से तीन बार इसका काम पूरा करने की अवधि बढ़ चुकी है। पिछले दिनों जुलाई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक हर हाल में निर्माण कार्य को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल में हाईकोर्ट से रोक की वजह से कुछ समय काम बाधित रहा है। अब इसे तेजी से पूरा कराया जाएगा।