Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ऑटोमेटेड फिटनेस के विरोध उतरे स्कूल वैन संचालक

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन की बैठक में कमर्शियल वाहनों की ऑटोमेडेट फिटनेस सेंटर डोईवाला के लालतप्पड में कराने की तैयारी का विरोध किया गया। स्कूल वैन संचालकों ने स्कूल वैन की फिटनेस आशारोड़ी में करवाए की मांग की है। चेताया कि ऐसा नहीं किया गया तो वैन संचालक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि परिवहन विभाग कमर्शियल वाहनों की फिटनेस लालतप्पड में कराने की तैयारी कर रहा है। जिससे स्कूल वैन संचालकों को परेशानी होगी। उनको 40 किमी दूर फिटनेस के लिए जाना पड़ेगा। उनका एक दिन फिटनेस करवाने में ही लेगगा। कहा कि स्कूल वैन संचालक डोईवाला के फिटनेस सेंटर का विरोध करते हैं और परिवहन विभाग से मांग करते हैं कि स्कूल वाहनों की फिटनेस आशारोड़ी में ही करवाई जाए। इस मौके पर गगन ढींगरा, पवन पासवान, सुमित कश्यप, विपिन जोशी, अनूप कुमार, सन्नी कुमार, संजय कुमार मैजूद रहे।