Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जमीन कब्जाने की साजिश में चार पर मुकदमा

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)। जगमोहन सिंह नेगी सुद्धोवाला ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह 2014 में सहारनपुर में तैनात थे। इसी दौरान अरविंद पाल और अनिल राणा ने उनकी पत्नी आशा नेगी को धोखे से दस विस्वा जमीन पछुवादून में बेची थी। दोनों ने जमीन की पैमाइश कर कब्जा उन्हें दिया था। जिस पर उन्होंने 2017 में मकान भी बनाया। बताया कि 2023 में अनिल राणा ने अकबरूदीन के साथ मिलकर उनकी जमीन की बाउंड्रीवाल तोड़ दी और मकान तोड़ने की धमकी भी दी है। एसआईटी में शिकायत के बाद उन्होंने अपने साथ एक और व्यक्ति विनय उनियाल को भी अपने साथ कर लिया है।