Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दून के गंभीर टी-20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप कैंप के लिए चयनित

देहरादून(आरएनएस)।  ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप कैंप के लिए देहरादून के गंभीर सिंह चौहान का चयन हुआ है। वह अगले महीने पाकिस्तान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अंतिम 17 के मजबूत दावेदार हैं। गंभीर सिंह ऑलराउंडर हैं और देहरादून स्थित राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान से बीएड(स्पेशल) के छात्र हैं। उनके कोच नरेश नयाल ने गंभीर के चयन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि गंभीर एक उम्दा ऑलराउंडर हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ही वह तेजी गति के गेंदबाज हैं। बेहतर फिटनेस के बदौलत उनका क्षेत्ररक्षण भी काफी अच्छा है। नरेश नयाल के मुताबिक 27 अक्तूबर से दिल्ली में कैंप शुरू हो रहा है। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर ही वर्ल्ड कप टी-20 टीम में चयन होगा। इस कैंप के लिए देशभर के 26 खिलाड़ियों शामिल हो रहे हैं। जिनमें पूरी तरह दृष्टिबाधित 10, दो मीटर तक दृष्टि वाले 7 और छह मीटर तक दृष्टि वाले 9 खिलाड़ी शामिल हैं। गंभीर भी छह मीटर तक दृष्टि वाली बी थ्री कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। नयाल के मुताबिक गंभीर का चयन भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए भी गंभीर का चयन टीम में पूर्व में हुआ था, लेकिन तब कोविड की वजह से दौर रद्द हो गया था। राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा और प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि गंभीर चकराता के ब्याला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2005 में आदर्श विद्यालय में दाखिला लिया था और अभी वह संस्थान से बीएड कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर के राष्ट्रीय टीम में चयन की उम्मीद जताई है।