Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छेड़छाड़ के आरोपी की सरेआम धुनाई

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहर की महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए आरोपी ने मारपीट कर दी। युवक ने धमकी दी तो पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन स्थानीय लोगों के साथ युवक को पकड़कर पीटते हुए कोतवाली लेकर आए और पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय व्यापारी की 24 वर्षीय पत्नी ने शिकायत दी। बताया कि हरिद्वार रोड स्थित सब्जी मंडी के बाहर फल की दुकान लगाने वाले शोएब निवासी आवास-विकास, ऋषिकेश ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने गंगानगर में मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीं, घटना का पता लगने पर परिजन आग-बबूला हो गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बीते शुक्रवार की रात आरोपी शोएब को पकड़ लिया। देहरादून रोड पर सरेआम उसकी धुनाई करते हुए कोतवाली लेकर पहुंचे। एसआई आरती कलूड़ा ने बताया कि यह घटना काफी पुरानी है, जिसमें फल की दुकान लगाने वाले शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूलरूप से यूपी स्थित सहारनपुर में श्यामाद्वार का निवासी है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, सूत्रों की मानें तो आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर जुटाकर उसे मैसेज भी भेजा था।