Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दीपावली पर्व को लेकर को 31 अक्तूबर का भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करे सरकार

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद दीपावली पर्व को लेकर 31 अक्तूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में 25 अक्तूबर तक दीपावली बोनस और केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। परिषद प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डे ने कहा कि दीपावली 31 अक्तूबर को मनाई जानी है। इस दिन सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को बड़ी दिक्कत पेश आएगी। दीपावली सबसे बड़ा पर्व है। इसे देखते हुए 31 अक्तूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। कहा कि महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 53 प्रतिशत किया जाए। महंगाई भत्ता दीपावली से पहले ही घोषित कर कर्मचारियों के खातों में इसका लाभ भी सुनिश्चित कराया जाए। दीपावली से पहले बोनस की भी घोषणा की जाए।