Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चट्टान से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  ऊखीमठ ब्लाक के उनियाणाधार के पास एक नेपाली व्यक्ति की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। जबकि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। बुधवार को ऊखीमठ दैडा से सात किमी दूरी पर स्थित उनियाणाधार के निकट एक व्यक्ति के चट्टान से खाई में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद डीडीआरएफ एवं पुलिस मौके लिए रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद डीडीआरएफ के जवानों ने शव का रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जिसकी पहचान हस्त सिंह उर्फ हरीश पुत्र दुर्ग बाहदुर सिंह निवासी ओंदा वार्ड-2 पातम घाट कालीकोट नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।