Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अलकनंदा में अवैध खनन में जेसीबी और पोकलैंड मशीन सीज

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  तहसील श्रीनगर के अंतर्गत रविवार देर शाम अलकनंदा नदी में अवैध रूप से खनन में लगे एक जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन को जिला प्रशासन ने सीज किया है। जिला खान अधिकारी राहुल नेगी ने बताया कि निरीक्षण करने के दौरान अलकनंदा नदी में खनन कर रहे वाहन स्वामियों से जब खनन की अनुमति मांगी गई तो उनके द्वारा अनुमति से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए गए, जिन्हें मौके पर ही सीज किया गया। इसके अलावा एक ट्रक वाहन संचालक द्वारा भी अवैध रूप से खनन करते हुए पकड़ा गया। उनके द्वारा भी अनुमति संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाने पर सीज किया गया। खान अधिकारी नेगी ने बताया कि अवैध रूप से खनन करने पर संबंधित वाहन स्वामियों पर लगभग 7 लाख 31 हजार की वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद के अंतर्गत कोई भी अवैध खनन करते हुए पाए जाते हैं तो उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मौके पर तहसीलदार श्रीनगर धीरज सिंह राणा, श्रीकोट थाना प्रभारी मुकेश गैरोला सहित आदि मौजूद थे।