Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

छात्र ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे पश्चिम बंगाल के एक छात्र ने हरिद्वार के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने कॉलेज में प्रजेंटेशन अच्छी नहीं होने के कारण जान देने की बात का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पश्चिम बंगाल निवासी अल्पन मोहंती देहरादून के एक कॉलेज में एग्रीकल्चर से स्नातक कर रहा था। उसने मंगलवार को हरिद्वार आने के बाद चित्रा टॉकिज वाली गली में होटल भाटिया इन में कमरा लिया था। बुधवार की सुबह जब होटल का कमरा नहीं खुला और अंदर से कोई गतिविधि नहीं हुई तो कर्मचारियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची।