Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दून के डिप्टी कमांडेंट राणा ने 12 घंटे में पूरी की 100 किमी दौड़

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   देहरादून निवासी बीएसएफ के डिप्टी कमांडेट अखिलेश राणा ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने बिना रुके 12 घंटे दौड़कर 100 किमी की दौड़ पूरी की है। इससे पहले भी वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अखिलेश राणा देहरादून की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में 01 और 02 मार्च को स्टेडियम रन का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर के सैकड़ों धावक शामिल हुए। राणा ने अपनी प्रतिभाग का लोहा मनवाते हुए 100 किमी की दौड़ 12 घंटे लगातार दौड़कर पूरी की। इससे उन्होंने अपनी दृढ़ शक्ति का प्रदर्शन किया है। राणा के प्रदर्शन पर आईजी बीएसएफ और अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें राणा बीते साल कारगिल विजय दिवस पर लद्दाख में आयोजित सरहद शौर्यथॉन में भी शामिल हुए थे। इसमें उन्होंने 44 किमी की मैराथन 4.46 घंटे में पूरी कर इतिहास रचा था। सेना की ओर से इसके लिए 09 घंटे का समय रखा गया था। राणा ने इसबार भी निर्धारित समय से पहले ही स्टेडियम रन पूरी की है।